हुज़ूर: शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र में ओवरटेक करने के दौरान बस से टकराने के बाद पलटा ऑटो, 6 लोग हुए घायल
Huzur, Bhopal | Jun 6, 2024 भोपाल के शाहजहांनाबाद थाने से भोपाल टॉकीज जाने वाली सड़क पर एक आपे ऑटो पलट गया। हादसे के समय ऑटो में चालक सहित तीन महिला और दो पुरुष सवार थे। चालक ने लापरवाही से ऑटो से बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया था। इसी बीच बस से टकराने के बाद तेज रफ्तार ऑटो पलट गया। घटना में पांचो सवारी सहित चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।