हुज़ूर: भोपाल के नजीराबाद में पति -सास और देवर ने महिला को जबरन पिलाई इल्ली मार दवा, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
Huzur, Bhopal | Jun 6, 2024 भोपाल के नजीराबाद में मकान, दुकानऔर खेत के कामकाज को लेकर रोजाना होने वाले विवाद के चलते हुए झगड़े में महिला को उसके पति, सास और देवर ने जबरन इल्ली मार दवा पिला दी। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मायके पक्ष के बयानों के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।