हुज़ूर: भोपाल के शाहजहानाबाद थाने से भोपाल टॉकीज जाने वाली सड़क पर एक ऑटो पलटने से चालक सहित 6 लोग घायल,पुलिस जांच में जुटी
Huzur, Bhopal | Jun 6, 2024 भोपाल के शाहजहांनाबाद थाने से भोपाल टॉकीज जाने वाली सड़क पर आज एक ऑटो पलट गया।हादसे के समय ऑटो में चालक सहित 6 लोग सवार थे चालक ने लापरवाही से ऑटो से बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया था। इसी बीच बस से टकराने के बाद तेज रफ्तार ऑटो पलट गया। घटना में पांचो सवारी सहित चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है|