हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने जग्गू घाट से एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, देसी शराब के 52 पव्वे किए बरामद
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने आज जग्गू घाट से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम हरिशंकर है जो लाल मंदिर कॉलोनी का निवासी है। आरोपी जग्गू घाट पर देसी शराब की तस्करी कर रहा था, जिसके कब्जे से देसी शराब के 52 पव्वे भी बरामद हुए हैं। आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आज ही उसे को कोर्ट में पेश कर दिया है।