हरिद्वार: CO GRP स्वप्निल मुयाल ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन का किया औचक निरीक्षण, कांवड मेले के दौरान CCTV बढ़ाने के निर्देश
गुरुबार शाम CO जीआरपी स्वप्निल मुयाल अचानक हरिद्वार रेलवे स्टेशन के निरीक्षण पर पहुंच गए। अचानक CO के निरीक्षण से पुलिस में हड़कंप मच गया। इस दौरान सीओ जीआरपी ने में यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों से मिलकर जीआरपी कर्मियों के काम का फीडबैक लिया और हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर अधिक से अधिक सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए।