हरिद्वार: कांवड मेले को लेकर SP सिटी स्वतंत्र कुमार के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ मेला नियंत्रण भवन में बैठक
कांवड मेल को लेकर आज हरिद्वार के एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ मेला नियंत्रण में बैठक की गई। बैठक के दौरान आगामी कांवड़ मेले सकुशल संपन्न कराने हेतु चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने व्यापार मंडल से सहयोग की अपील की और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी कावड़ मेले के लिए प्रशासन के सहयोग पर सहमति जताई है।