हरिद्वार: विकास भवन में बैठक कर जलशक्ति अभियान के नोडल अधिकारी और वरिष्ठ IAS ने सभी सरकारी विभागों को जल संवर्धन के दिए निर्देश
जल शक्ति अभियान के नोडल अधिकारी और वरिष्ठ IAS डी सेंथिल पांडियन गुरुवार को हरिद्वार पहुंचे। वे हरिद्वार में दो बार जिलाधिकारी रह भी चुके हैं। विकास भवन में अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्होंने मानसून सीजन को जल संवर्धन का सबसे उपयुक्त समय बताते हुए कहा की सभी विभाग इस और ध्यान दें और जनता को भी जल संवर्धन के प्रति जागरूक करें।