हरिद्वार: कांवड मेले के दौरान सड़क किनारे लगने वाले अस्थाई होटल और ढाबों के मालिकों और खाना परोसने वालों को कराना होगा सत्यापन: DM
DM धीराज सिंह गर्बयाल ने कहा है कि कांवड़ मेले के दौरान सड़कों के किनारे लगने वाले अस्थाई होटल और ढाबों के मालिकों को अपने प्रतिष्ठान के बाहर अपना और खाना परोसने वालों के नाम पते लिखने होंगे, यही नहीं उन्हें इसके लिए संबंधित थानों में सत्यापन कराना होगा। जिससे कांवड़ में लेकर दौरान शांति व्यवस्था बनी रहे। रोशनाबाद जिला मुख्यालय पर वे जानकारी दे रहे थे।