हरिद्वार: गुरुवार रात कांवड़ मेले के चलते व्यापार मंडल और धर्मशाला संचालकों के साथ एसपी सिटी ने मेला नियंत्रण भवन में की बैठक
गुरुवार रात कांवड़ मेले को लेकर एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने हरकीपौड़ी और आसपास के व्यस्त बाजारों के धर्मशाला संचालकों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और कांवड़ मेले के सकुशल संचालन को लेकर योजना बनाई। उन्होंने कहा कि कांवड़ मेला सभी की जिम्मेदारी है, लिहाजा केवल पुलिस ही नहीं बल्कि सभी संस्थाओं को इसमें जिम्मेदारी उठानी होगी।