विष्णुगढ़: बिलंडीटांड: नहर के गहरे कुएं में डूबे ग्रामीण का पांचवें दिन भी नहीं मिला सुराग, तलाश जारी
बिलंडीटांड में नहर के गहरे कुएं में डूबे ग्रामीण का पांचवें दिन भी नहीं मिला सुराग, तलाश जारी। विष्णुगढ़ प्रखंड के बनासो (बिलंडीटांड) स्थित कोनार सिंचाई नहर के 'कट एंड कवर' एयर वेंट के गहरे कुएं में एक व्यक्ति के संदिग्ध परिस्थितियों में गिरने का मामला प्रकाश में आया है। बीते बुधवार से लापता व्यक्ति की खोजबीन के लिए एनडीआरएफ NDRF की टीम भी मौके पर पहुंची।