बिजनौर: गांव खारी में गोपालपुर रोड पर किसान के खेत में मिले गुलदार के पैरों के निशान
Bijnor, Bijnor | Oct 15, 2024 बिजनौर जनपद के हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव खारी में गोपालपुर रोड पर किसान के खेत में गुलदार के पैरों के निशान दिखाई दिए। निशान देख किसानों के होश उड़ गए किसानों ने गुलदार के पैरों के निशान की खबर वन विभाग कों दीं। वन विभाग की टीम ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि यह गुलदार के पैरों के निशान नहीं है। फिर भी मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।