बिजनौर: गांव फलौदा में दबंगों ने एक युवक को मारपीट कर किया घायल, युवक जिला अस्पताल में भर्ती
Bijnor, Bijnor | Oct 15, 2024 बिजनौर में मंगलवार को समय करीब सुबह 8:00 बजे कुछ दबंगो ने पुरानी रंजिश के चलते नहटोर थाना क्षेत्र के गांव फलौदा के पास एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना में मनोज कुमार नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद घायल युवक को बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका उपचार चल रहा है।