बिजनौर: बिजनौर कलेक्ट्रेट में 21 अक्टूबर को होने वाली किसान महापंचायत को लेकर किसान ने डीएम से की मुलाकात
Bijnor, Bijnor | Oct 14, 2024 बिजनौर में 21 अक्टूबर को होने वाली किसान महापंचायत को लेकर आज भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिलने पहुंचा। सोमवार को समय करीब 12:00 किसानों ने डीएम से मुलाकात की और महा पंचायत के दौरान पानी आदि व्यवस्थाओं को बेहतर करने के लिए किसानों ने डीएम से आग्रह किया है। ताकि किसानों को महापंचायत के दौरान परेशानी ना हो