बिजनौर: कस्बा झालू के मोहल्ला इस्लामाबाद में हार्डवेयर की दुकान में घुसकर दो नकाबपोश चोरों ने की हजारों की चोरी
Bijnor, Bijnor | Oct 14, 2024 बिजनौर में सोमवार सुबह करीब समय 5:00 बजे दो नकाबपोश अज्ञात चोरों ने मोहल्ला इस्लामाबाद में हार्डवेयर की दुकान से हजारो रुपए का सामान व नगदी चोरी कर ली और फरार हो गए। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकान स्वामी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में शिकायत कर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।