बिजनौर: मंडावर क्षेत्र के गांव कुंदनपुर के जंगल में गुलदार की सूचना पर वन विभाग की टीम ने की कंबिंग
Bijnor, Bijnor | Oct 14, 2024 बिजनौर में सोमवार की देर शाम वन विभाग की टीम ने मंडावर थाना क्षेत्र के गांव कुंदनपुर के जंगल में गुलदार की सूचना पर कंबिंग की। वन विभाग की टीम के साथ क्षेत्र के कई गांव के ग्राम प्रधान भी रहे और गुलदार के पगमार्क की पहचान की गई। वहीं क्षेत्र में बढ़ रही गुलदार की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने वन विभाग की टीम से निजात दिलाने की मांग की है।