बिजनौर: हल्दौर पुलिस ने 92 हजार की नगदी और पिकअप गाड़ी के साथ दो पशु चोरों को किया गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Oct 14, 2024 बिजनौर में सोमवार को हल्दौर पुलिस ने शाम करीब 5:00 बजे दो पशु चोरों को 92 हजार रुपए की नगदी व पिकअप गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया है। क्षेत्र में बढ़ रही पशु चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए अभियुक्तों का नाम पवन व नदीम है। जो बिजनौर के अलग-अलग थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। दोनों का पुलिस ने चालान कर दिया है।