पटना ग्रामीण: NMCH में 24 दिनों से भर्ती 5 वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया, हंगामा किया
एनएमसीएच में डॉक्टरों की लापरवाही से अस्पताल में भर्ती एक 5 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. शनिवार दोपहर करीब 12:00 बजे घटना से गुस्साए मृतक के परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया. मृत बच्चे की पहचान समस्तीपुर जिला के शाहपुर पटोरी धमौन गांव निवासी 5 वर्षीय रामायण कुमार के रूप में की गई है।