पटना ग्रामीण: लालू परिवार नीतीश कुमार को लगातार गाली दे रहा है: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने तेजस्वी पर निशाना साधा
15 साल पुरानी गाड़ी बिहार में प्रतिबंधित है। एनडीए सरकार 20 साल से चल रही है। इसे भी अब बदलना चाहिए। तेजस्वी यादव के इस एक्स पोस्ट पर बिहार में राजनीति गर्म है। पूरे मामले पर शनिवार की शाम 4 बजे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य है कि लालू परिवार सीएम नीतीश कुमार को लगातार गाली देने का काम कर रहा है।