पटना ग्रामीण: 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प में सीएम नीतीश कुमार ने मद्य निषेध और विधि व्यवस्था की समीक्षा बैठक की
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार शाम करीब 5:00 बजे एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में मद्य निषेध और विधि व्यवस्था की उच्च स्तरीय समीक्षात्मक बैठक की गई।बैठक में पुलिस महानिदेशक और मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अद्यतन विधि व्यवस्था एवं शराबबंदी कानून को लेकर किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी है।