पटना ग्रामीण: शीतला माता मंदिर के पास 5 साइबर ठग गिरफ्तार, हरियाणा साइबर सेल और पटना पुलिस ने की कार्रवाई
हरियाणा साइबर सेल और पटना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़े साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पटना के शीतला माता मंदिर के पास से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शनिवार की दोपहर 3 बजे पटना सिटी के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी गौरव कुमार ने प्रेस वार्ता कर ये जानकारी दी।