पटना ग्रामीण: मालसलामी थाना क्षेत्र में गेसिंग और जुआ खेलने के आरोप में तीन गिरफ्तार, 20 कूपन और एक बंडल रसीद बरामद
मालसलामी थाने की पुलिस ने मालसलामी थाना क्षेत्र में आसूचना संकलन के आधार पर छापेमारी कर गेसिंग एवं जुआ खेलने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। शनिवार शाम 5:00 बजे मामले की जानकारी मालसलामी थाना पुलिस के द्वारा दी गई। गिरफ्तार व्यक्तियों के पास से ₹600 कैश, दो मोबाइल 20 कूपन, एक बंडल रसीद, एक कटे रसीद वॉल्यूम, दो रोलदार कागज बरामद किए गए हैं।