पटना ग्रामीण: जदयू कार्यालय में सीएम नीतीश कुमार का जन्मदिन मनाया गया, केक पर लिखा गया '2025-2030, फिर से नीतीश'
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज जन्मदिन है,ऐसे में सीएम नीतीश कुमार को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। जदयू कार्यालय में भी शनिवार शाम करीब 4:00 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। जदयू नेताओं ने केक काटकर और एक दूसरे को केक खिलाकर सीएम नीतीश कुमार का जन्मदिन मनाया। वहीं केक पर भी लिखा हुआ था 2025 से 2030 फिर से नीतीश।