बखरी: बखरी थाना में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक, उपद्रवियों पर रहेगी पुलिस की नजर
बखरी थाना परिसर में होली और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण मनाने के लिए रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर फैसल अहमद अंसारी ने किया। उपस्थित गण्यमान्य को क्षेत्र में होली और रमजान को परस्पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। नशेड़ी और शराब कारोबारी एवं अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी।