बिहार सरकार के निर्देशानुसार आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निष्पादन के उद्देश्य से बेगूसराय जिले में ‘सहयोग शिविर’ के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया गया।
प्रथम चरण में जिले की सभी 217 पंचायतों का सफलतापूर्वक आच्छादन किए जाने के बाद अब प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायतों एवं शहरी वार्डों में सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे।
आज जिले की विभिन्न पंचायतों के साथ-साथ नगर निगम एवं नगर परिषद के 27 वार्डों में सहयोग शिविर आयोजित कर आम नागरिकों से आवेदन प्राप्त किए गए। जिला प्रशासन द्वारा वरीय पदाधिकारियों की निगरानी में प्राप्त आवेदनों का पंजीकरण एवं निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है।
#iprd
#begusarai
#sahyogshivir
1 views | Begusarai, Bihar | Aug 5, 2026