प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार एवं सौर ऊर्जा के प्रति आमजनों को जागरूक करने के उद्देश्य से विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बरौनी परिसर में सोलर मेला आयोजित किया गया। जिला पदाधिकारी बेगूसराय श्री श्रीकांत शास्त्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया। मेले में अधिकृत सोलर वेंडरों एवं बैंक प्रतिनिधियों द्वारा रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना, सब्सिडी, ऋण एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
इस दौरान 64 उपभोक्ताओं ने रूफटॉप सोलर स्थापना के लिए पंजीकरण कराया। डीएम ने आमजनों से योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाकर स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की अपील की।
#iprd
#begusarai
#energy
2 views | Begusarai, Bihar | Aug 5, 2026