जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री श्रीकांत शास्त्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 09 से 17 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाले 'हर घर तिरंगा' अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने, प्रत्येक घर तक राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा विद्यालयों, सरकारी कार्यालयों, पंचायतों एवं नगर निकायों में व्यापक जनजागरूकता गतिविधियां संचालित करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री मनीष, उप विकास आयुक्त श्री आकाश चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
#iprd
#begusarai
#harghartiranga🇮🇳
2 views | Begusarai, Bihar | Aug 5, 2026