बेगूसराय जिले में विश्व स्तनपान सप्ताह (1–7 अगस्त 2026) का आयोजन व्यापक जनभागीदारी एवं बहु-विभागीय समन्वय के साथ किया जा रहा है। अभियान के तहत जन्म के पहले घंटे में कोलस्ट्रम, छह माह तक केवल माँ का दूध तथा इसके बाद पौष्टिक पूरक आहार के प्रति जागरूकता फैलाई जा रही है।
आंगनवाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं एवं आशा कार्यकर्ताओं द्वारा गृह भ्रमण, रैली, ग्राम सभा, गोष्ठी, नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग एवं स्लोगन लेखन सहित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से माताओं एवं परिवारों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही स्तनपान से जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों के निराकरण और परिवार के सदस्यों की सक्रिय सहभागिता पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि स्तनपान को स्वस्थ शिशु एवं सशक्त समाज की मजबूत नींव बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।
Iprd
#begusarai
#ICDS