सदर: बस हादसे के घायलों का हाल जानने लोकबंधु अस्पताल पहुंचे पुलिस कमिश्नर और डीएम
Sadar, Lucknow | Nov 9, 2026 लखनऊ में हुए बस हादसे के बाद प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया है। पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा और जिलाधिकारी विशाख जी लोकबंधु अस्पताल पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने हादसे में घायल लोगों का हालचाल लिया और उनके उपचार की जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।