विहिप, बजरंग दल और दुर्गावाहिनी ने किया शस्त्र पूजन, नारी शक्ति के शौर्य का हुआ गुणगान
विजयादशमी के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं दुर्गावाहिनी के कार्यकर्ताओं द्वारा नगर स्थित भगवान दास ट्रस्ट परिसर में भव्य शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के नगर मंत्री नवीन कुमार ने की।
कार्यक्रम स्थल पर भारत माता एवं राम दरबार के साथ अस्त्र-शस्त्रों का विधि-विधान से पूजन किया गया। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला सेवा प्रमुख संतोष कुमार देशमुख ने कहा कि भारतीय इतिहास में महिलाओं के शौर्य और पराक्रम का गौरवशाली वर्णन मिलता है। उन्होंने कहा, “नारी अबला नहीं, सबला है।” भारतीय नारी शौर्य, पराक्रम, देशभक्ति, कुशल नेतृत्व और संस्कारों की प्रतीक है। राष्ट्र, धर्म एवं संस्कृति के हित में मातृशक्ति सदैव सक्रिय भूमिका निभाती रही है।
उन्होंने कहा कि विजयादशमी के अवसर पर देशभर में दुर्गावाहिनी की ओर से शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जो नारी शक्ति के साहस, आत्मसम्मान और सामर्थ्य का प्रतीक हैं।
कार्यक्रम में रितेश कुमार गुप्ता, वीरेंद्र पटेल, राजकुमार, राजन सिंह राजपूत, मुनिफ सहनी, गोलू कुमार, अजय ठाकुर, मदन कुमार प्रीतम, संदीप महतो, राजू कुमार, अधिवक्ता बिंदेश्वर प्रसाद, काली मंदिर अध्यक्ष रितेश जायसवाल, पूनम गुप्ता, मधु पटेल, शोभा देवी, माला देवी, सरिता कुमारी, मोहित जायसवाल, बब्लू कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Dumra, Sitamarhi | Oct 18, 2026