परैया: अजमतगंज और मंझियावा पंचायत में ग्रामीणों की समस्याओं के निपटारे हेतु सहयोग शिविर का आयोजन
Paraiya, Gaya | Aug 5, 2026 अजमतगंज व मंझियावा पंचायत में ग्रामीणों की समस्याओं के निपटारे के लिए सहयोग शिविर का आयोजन बुधवार को किया गया। अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी इष्टदेव महादेव, बीडीओ मीरा कुमारी, सीओ सलोनी करण, सीडीपीओ स्मृति कुमारी, बीएओ मिताली सिन्हा, पीओ दीपक कुमार, जेईई राजीव कुमार रंजन सहित सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।