दादरी: दादरी क्षेत्र से पुलिस ने गौ मांस की तस्करी करने वाले 2 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए गौ मांस की तस्करी करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों की पहचान मूल रूप से फराज व रेहान के रूप में हुई है। डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया है कि अभियुक्तों द्वारा गाय के मांस को भैंस का मांस बताकर पैकिंग कर तस्करी की जा रही थी। अभियुक्तों को आज जेल भेजा जा रहा है।