दादरी: दतावली गांव में आपसी विवाद के दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
ग्रेटर नोएडा के दतावली गांव में उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। वहीं मारपीट की सारी घटना पास ही में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। थाना प्रभारी ने बताया है कि दोनों पक्षों की लिखित शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।