दादरी: सेक्टर-50 से पुलिस ने दो शातिर मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया, चोरी किए हुए 20 मोबाइल व घटना में प्रयुक्त कार बरामद
नोएडा के सेक्टर-49 थाना पुलिस ने रविवार को कार्यवाही करते हुए दो शातिर मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से चोरी किए हुए 20 मोबाइल व घटना में प्रयुक्त एमजी हेक्टर कार भी बरामद कर ली है। अभियुक्तों की पहचान मूल रूप से असद व सादाब आलम के रूप में हुई है। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा जा रहा है।