दादरी: सेक्टर-52 के समीप बाइक सवार बदमाश ने युवती का कीमती मोबाइल लूटकर आसानी से फरार हो गए, पुलिस घटना की जांच में जुटी
नोएडा के सेक्टर-52 के समीप रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब बाइक सवार दो बदमाश एक युवती का कीमती मोबाइल लूटकर मौके से आसानी से फरार हो गए। पीड़िता ने अब घटना की लिखित शिकायत स्थानीय थाने पर दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने बताया है की घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है, जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।