दादरी: सोरखा गांव में दबंग भू-माफियाओं ने डूब क्षेत्र की जमीन पर किया अवैध निर्माण, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
नोएडा के सोरखा गांव में भू माफियाओं द्वारा डूब क्षेत्र की जमीन पर अवैध निर्माण करने का मामला सामने आया है। वहीं भूमाफियाओं द्वारा किए गए अवैध निर्माण का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी ने जांच के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी मनीष वर्मा में बताया है कि यदि आरोप सत्य पाए जाते हैं तो आवश्यक कार्यवाही की जाएगी