दादरी: सलारपुर गांव में दबंगों ने डॉक्टर के क्लीनिक में घुसकर की जमकर तोड़फोड़, पुलिस जांच में जुटी
नोएडा के सलारपुर गांव में सोमवार को उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब पैसों के लेनदेन को लेकर दबंगों ने डॉक्टर के क्लीनिक पर घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। वहीं पीड़ित की लिखित शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।