हजारीबाग पुलिस अधीक्षक ने बड़कागांव थाना का निरीक्षण किया
हजारीबाग: 30 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक हजारीबाग ने बड़कागांव थाना का निरीक्षण किया। इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद, थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान, अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था से संबंधित सभी संचिकाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
निरीक्षण में लंबित कांड, वारंट, कुर्की की समीक्षा कर निष्पादन करने, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, अवैध मादक पदार्थ से संबंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर जोर दिया गया। साथ ही नशा विरोधी जागरूकता अभियान चलाने, एनटीपीसी और कोल माइनिंग क्षेत्रों में पेट्रोलिंग बढ़ाने, अवैध बालू और कोयला तस्करी रोकने, तथा क्षेत्र में शांतिपूर्ण विधि व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। संगठन अपराध पर पूर्ण रोक लगाने हेतु भी संबं�