आशिर सिन्हा ने तरंग ग्रुप की युवतियों को मॉडलिंग सिखाई
हजारीबाग: तरंग ग्रुप द्वारा आयोजित विशेष मॉडलिंग एवं संवाद सत्र में चर्चित मॉडल आशिर सिन्हा ने युवतियों को रैंप वॉक, बॉडी लैंग्वेज, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास और कैमरे के सामने खुद को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। आशिर सिन्हा, जो हजारीबाग के पूर्व सांसद जयंत सिन्हा के पुत्र और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के पौत्र हैं, ने अपने मॉडलिंग अनुभव साझा करते हुए लंदन फैशन वीक, बॉम्बे फैशन वीक और मिलान फैशन वीक जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर काम करने की बातें बताईं।
उन्होंने मॉडलिंग को केवल खूबसूरत दिखने तक सीमित न मानते हुए आत्मविश्वास, अनुशासन, फिटनेस और लगातार खुद को बेहतर बनाने की जरूरत बताई। आशिर सिन्हा ने मॉडलिंग में करियर की संभावनाओं और आवश्यक तैयारियों पर भी युवतियों से संवाद किया और बताया कि वे जल्द ही बॉलीवुड फिल्मों में अ