विष्णुगढ़ में छात्राओं के लिए जागरूकता अभियान
विष्णुगढ़: थाना प्रभारी विष्णुगढ़ ने प्लस टू उच्च विद्यालय में छात्र-छात्राओं के बीच नशा विरोधी, साइबर सुरक्षा, डायन प्रथा और सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के माध्यम से छात्रों को विभिन्न सामाजिक और सुरक्षा संबंधित मुद्दों पर जानकारी दी गई।
हजारीबाग पुलिस लगातार इस प्रकार के जागरूकता अभियानों का आयोजन कर रही है, जिसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं तथा आम जनता में सामाजिक बुराइयों के प्रति सचेत करना है। पुलिस विभाग द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रमों को नियमित रूप से संचालित किया जा रहा है।
Barkatha, Hazaribagh | Sep 30, 2026