रांची DIG आलोक प्रियदर्शी पर पत्रकार सैयद शारीफ इब्राहिम ने गंभीर आरोप लगाए
रांची: अशोक नगर निवासी पत्रकार सैयद शारीफ इब्राहिम ने वरिष्ठ IPS अधिकारी DIG आलोक प्रियदर्शी के खिलाफ मुख्यमंत्री सचिवालय और अरगोड़ा थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पत्रकार ने आरोप लगाया है कि DIG आलोक प्रियदर्शी ने अशोक नगर रोड नंबर-1 के पास स्थित उनके परिसर के निकट 40 फीट के सार्वजनिक पहुंच मार्ग को अपनी गाड़ी लगाकर अवरुद्ध कर दिया, जिससे उनके परिवार समेत छह परिवारों की आवागमन व्यवस्था प्रभावित हुई।
शिकायत में सैयद शारीफ इब्राहिम ने यह भी दावा किया है कि विरोध करने पर DIG और उनके बॉडीगार्ड ने AK-47 से गोली मारने की धमकी दी और फर्जी मुकदमे में फंसाने की चेतावनी भी दी। इस मामले में उन्होंने DIG और उनके सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की है। इस विवाद से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो पाई ह