जिला पुलिस अधीक्षक करौली लोकेश सोनवाल के निर्देशन में "ऑपरेशन एंटी वायरस 2.0"अभियान के तहत आरोपी को किया गिरफ्तार -
साइबर पुलिस थाना करौली की बडी कार्यवाही को किया गया गिरफ्तार
अन्तर्राज्यीय शातिर साईबर ठग परिवादी ने ईलाज हेतु डॉ. की अपॉईन्टमेंट लेने के लिये गूगल से नम्बर लिया साईबर अपराधियो द्वारा गूगल पर अपना फेक नम्बर डालने से परिवादी से अपराधी से सम्पर्क करने पर अपराधी द्वारा अपॉईन्टमेंट के नाम पर पैसे डलवाने और ऑटीपी प्राप्त करने का प्रयास किया जब सफल नही हुआ तो मोबाईल पर डोट एपीके फाईल "TOKEN BOOK .APK" भेजकर परिवादी के मोबाईल फोन को हैग करके परिवादी रामकेश जाटव के खाते से 3,16,230 रूपये उडाये गये-
आरोपी तसनीम अंसारी पुत्र नसीम अखतर उम्र 33 साल जाति अंसारी निवासी चौरापटटी थाना हरीहरपुर गोमोह जिला धनवाद झारखण्ड को किया गया गिरफतार प्रकरण में पहले तीन आरोपियों को किया जा चुका है गिरफतार जो न्यायिक अभिरक्षा में है।
आरोपी के बैंक ऑफ इंडिया के खाते में 1,00,000 रूपये की राशि परिवादी के खाते से सीधे हुई ट्रांसफर। आरोपी की सामुहिक रूप से अवैध समूह बनाकर साईबर अपराध से सम्बन्धित 520 संगीन वारदातो में लिप्त होने वाले पूर्व गिरफतारशुदा आरोपियों से पाई गई साठगांठ ।आरोपी को प्रकरण में कढी मेहनत करके साइबर टीम द्वारा झारखण्ड से गिरफतार कर पुलिस रिमाण्ड पर लिया है।
#highlightseveryone #DholpurNews #dholpur_rajasthan #RajasthanNews #dholpur