Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota
image
image
image

खिलाड़ियों में दिखा उत्साह, फुटबॉल समर लीग का शुभारंभ धौलपुर, जिला फुटबॉल संघ धौलपुर द्वारा आयोजित फुटबॉल समर लीग टूर्नामेंट का शुभारंभ आज बड़ी फील्ड, धौलपुर में हर्षोल्लास के साथ हुआ। मुख्य अतिथि प्रशांत हुंडावाल(प्रिंस), समाज सेवी एवं पूर्व अध्यक्ष धौलपुर बार एसोसिएशन, तथा विशिष्ट अतिथि अनूप अस्थाना, अध्यक्ष बेसबॉल सॉफ्टबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया, और जाकिर हुसैन, कोषाध्यक्ष राजस्थान बैडमिंटन संघ ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना का संदेश देते हुए टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि प्रशांत हुंडावाल(प्रिंस )ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि युवाओं के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव है। खेल के मैदान पर ही अनुशासन, समय की पाबंदी, धैर्य और नेतृत्व क्षमता जैसे जीवन के महत्वपूर्ण गुण पनपते हैं। प्रशांत हुंडावाल(प्रिंस )ने कहा कि जब खिलाड़ी टीम बनाकर खेलता है तो उसमें आपसी समन्वय, विश्वास और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है, जो आगे चलकर जीवन के हर क्षेत्र में काम आती है। प्रशांत हुंडावाल ने कहा कि हार से निराश न हों और जीत पर अहंकार न करें, क्योंकि असली पहचान चरित्र से बनती है। उन्होंने कहा कि धौलपुर की धरती खेल प्रतिभाओं से भरी है, जरूरत है तो सिर्फ सही दिशा और मेहनत की। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे सच्ची खेल भावना के साथ मैदान में उतरें, कड़ी मेहनत करें और अनुशासन बनाए रखें। उन्होंने विश्वास जताया कि इस टूर्नामेंट से निकली प्रतिभाएं न केवल जिले बल्कि प्रदेश और देश का नाम भी रोशन करेंगी। विशिष्ट अतिथि अनूप अस्थाना ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं। ये न केवल शारीरिक फिटनेस बढ़ाते हैं बल्कि युवाओं को स्वस्थ, सकारात्मक और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष गुरमीत मान, सचिव संदीप राणा, फुटबॉल कोच असलम खान और सभी टीम मालिकों तथा खिलाड़ियों ने अतिथियों का सम्मान किया। क्रीड़ा भारती के जिला मंत्री नीरज कुमार त्यागी ने बताया कि फुटबॉल समर लीग का उद्देश्य युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना और उभरती प्रतिभाओं को सही मंच देना है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना बनाए रखने का आह्वान किया। टूर्नामेंट को सफल बनाने में क्रीड़ा भारती के कार्यकर्ताओं की पूरी टीम का सहयोग रहा। कार्यक्रम में क्रीड़ा भारती के उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, मनोज तिवारी, चन्द्रशेखर, रामेंद्र, राहुल सिंघल, सिंह राघव, संदीप शर्मा, भगवानदास, रणवीर त्यागी, आमिर हुसैन, विक्रम गहलोत, मनीष शर्मा, अजीम, अर्पित, सचिन, प्रिंस जैन, मयंक, विश्वेंद्र, दिवांशु, गुलशन, संजीव, इरफान, रोहित सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Dhaulpur, Dholpur | Jun 22, 2026

MORE NEWS

जिला पुलिस अधीक्षक करौली  लोकेश सोनवाल के निर्देशन में "ऑपरेशन एंटी वायरस 2.0"अभियान के तहत आरोपी को किया गिरफ्तार -
 साइबर पुलिस थाना करौली की बडी कार्यवाही को किया गया गिरफ्तार
अन्तर्राज्यीय शातिर साईबर ठग परिवादी ने ईलाज हेतु डॉ. की अपॉईन्टमेंट लेने के लिये गूगल से नम्बर लिया साईबर अपराधियो द्वारा गूगल पर अपना फेक नम्बर डालने से परिवादी से अपराधी से सम्पर्क करने पर अपराधी द्वारा अपॉईन्टमेंट के नाम पर पैसे डलवाने और ऑटीपी प्राप्त करने का प्रयास किया जब सफल नही हुआ तो मोबाईल पर डोट एपीके फाईल "TOKEN BOOK .APK" भेजकर परिवादी के मोबाईल फोन को हैग करके परिवादी रामकेश जाटव के खाते से 3,16,230 रूपये उडाये गये-
आरोपी तसनीम अंसारी पुत्र नसीम अखतर उम्र 33 साल जाति अंसारी निवासी चौरापटटी थाना हरीहरपुर गोमोह जिला धनवाद झारखण्ड को किया गया गिरफतार प्रकरण में पहले तीन आरोपियों को किया जा चुका है गिरफतार जो न्यायिक अभिरक्षा में है।
आरोपी के बैंक ऑफ इंडिया के खाते में 1,00,000 रूपये की राशि परिवादी के खाते से सीधे हुई ट्रांसफर। आरोपी की सामुहिक रूप से अवैध समूह बनाकर साईबर अपराध से सम्बन्धित 520 संगीन वारदातो में लिप्त होने वाले पूर्व गिरफतारशुदा आरोपियों से पाई गई साठगांठ ।आरोपी को प्रकरण में कढी मेहनत करके साइबर टीम द्वारा झारखण्ड से गिरफतार कर पुलिस रिमाण्ड पर लिया है।
#highlightseveryone #DholpurNews #dholpur_rajasthan #RajasthanNews #dholpur

जिला पुलिस अधीक्षक करौली लोकेश सोनवाल के निर्देशन में "ऑपरेशन एंटी वायरस 2.0"अभियान के तहत आरोपी को किया गिरफ्तार - साइबर पुलिस थाना करौली की बडी कार्यवाही को किया गया गिरफ्तार अन्तर्राज्यीय शातिर साईबर ठग परिवादी ने ईलाज हेतु डॉ. की अपॉईन्टमेंट लेने के लिये गूगल से नम्बर लिया साईबर अपराधियो द्वारा गूगल पर अपना फेक नम्बर डालने से परिवादी से अपराधी से सम्पर्क करने पर अपराधी द्वारा अपॉईन्टमेंट के नाम पर पैसे डलवाने और ऑटीपी प्राप्त करने का प्रयास किया जब सफल नही हुआ तो मोबाईल पर डोट एपीके फाईल "TOKEN BOOK .APK" भेजकर परिवादी के मोबाईल फोन को हैग करके परिवादी रामकेश जाटव के खाते से 3,16,230 रूपये उडाये गये- आरोपी तसनीम अंसारी पुत्र नसीम अखतर उम्र 33 साल जाति अंसारी निवासी चौरापटटी थाना हरीहरपुर गोमोह जिला धनवाद झारखण्ड को किया गया गिरफतार प्रकरण में पहले तीन आरोपियों को किया जा चुका है गिरफतार जो न्यायिक अभिरक्षा में है। आरोपी के बैंक ऑफ इंडिया के खाते में 1,00,000 रूपये की राशि परिवादी के खाते से सीधे हुई ट्रांसफर। आरोपी की सामुहिक रूप से अवैध समूह बनाकर साईबर अपराध से सम्बन्धित 520 संगीन वारदातो में लिप्त होने वाले पूर्व गिरफतारशुदा आरोपियों से पाई गई साठगांठ ।आरोपी को प्रकरण में कढी मेहनत करके साइबर टीम द्वारा झारखण्ड से गिरफतार कर पुलिस रिमाण्ड पर लिया है। #highlightseveryone #DholpurNews #dholpur_rajasthan #RajasthanNews #dholpur

Dhaulpur, Dholpur | Jun 22, 2026

दो बच्चियों की तलाश में चम्बल नदी में रेस्क्यू
#highlightseveryone #DholpurNews #dholpur_rajasthan #RajasthanNews #dholpur

दो बच्चियों की तलाश में चम्बल नदी में रेस्क्यू #highlightseveryone #DholpurNews #dholpur_rajasthan #RajasthanNews #dholpur

Dhaulpur, Dholpur | Jun 22, 2026

दो बच्चियों की तलाश में चम्बल नदी में रेस्क्यू
#highlightseveryone #DholpurNews #dholpur_rajasthan #RajasthanNews #dholpur

दो बच्चियों की तलाश में चम्बल नदी में रेस्क्यू #highlightseveryone #DholpurNews #dholpur_rajasthan #RajasthanNews #dholpur

Dhaulpur, Dholpur | Jun 22, 2026

खिलाड़ियों में दिखा उत्साह, फुटबॉल समर लीग का शुभारंभ धौलपुर, जिला फुटबॉल संघ धौलपुर द्वारा आयोजित फुटबॉल समर लीग टूर्नामेंट का शुभारंभ आज बड़ी फील्ड, धौलपुर में हर्षोल्लास के साथ हुआ। मुख्य अतिथि प्रशांत हुंडावाल(प्रिंस), समाज सेवी एवं पूर्व अध्यक्ष धौलपुर बार एसोसिएशन, तथा विशिष्ट अतिथि अनूप अस्थाना, अध्यक्ष बेसबॉल सॉफ्टबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया, और जाकिर हुसैन, कोषाध्यक्ष राजस्थान बैडमिंटन संघ ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना का संदेश देते हुए टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि प्रशांत हुंडावाल(प्रिंस )ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि युवाओं के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव है। खेल के मैदान पर ही अनुशासन, समय की पाबंदी, धैर्य और नेतृत्व क्षमता जैसे जीवन के महत्वपूर्ण गुण पनपते हैं। प्रशांत हुंडावाल(प्रिंस )ने कहा कि जब खिलाड़ी टीम बनाकर खेलता है तो उसमें आपसी समन्वय, विश्वास और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है, जो आगे चलकर जीवन के हर क्षेत्र में काम आती है। प्रशांत हुंडावाल ने कहा कि हार से निराश न हों और जीत पर अहंकार न करें, क्योंकि असली पहचान चरित्र से बनती है। उन्होंने कहा कि धौलपुर की धरती खेल प्रतिभाओं से भरी है, जरूरत है तो सिर्फ सही दिशा और मेहनत की। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे सच्ची खेल भावना के साथ मैदान में उतरें, कड़ी मेहनत करें और अनुशासन बनाए रखें। उन्होंने विश्वास जताया कि इस टूर्नामेंट से निकली प्रतिभाएं न केवल जिले बल्कि प्रदेश और देश का नाम भी रोशन करेंगी। विशिष्ट अतिथि अनूप अस्थाना ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं। ये न केवल शारीरिक फिटनेस बढ़ाते हैं बल्कि युवाओं को स्वस्थ, सकारात्मक और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष गुरमीत मान, सचिव संदीप राणा, फुटबॉल कोच असलम खान और सभी टीम मालिकों तथा खिलाड़ियों ने अतिथियों का सम्मान किया। क्रीड़ा भारती के जिला मंत्री नीरज कुमार त्यागी ने बताया कि फुटबॉल समर लीग का उद्देश्य युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना और उभरती प्रतिभाओं को सही मंच देना है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना बनाए रखने का आह्वान किया। टूर्नामेंट को सफल बनाने में क्रीड़ा भारती के कार्यकर्ताओं की पूरी टीम का सहयोग रहा। कार्यक्रम में क्रीड़ा भारती के उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, मनोज तिवारी, चन्द्रशेखर, रामेंद्र, राहुल सिंघल, सिंह राघव, संदीप शर्मा, भगवानदास, रणवीर त्यागी, आमिर हुसैन, विक्रम गहलोत, मनीष शर्मा, अजीम, अर्पित, सचिन, प्रिंस जैन, मयंक, विश्वेंद्र, दिवांशु, गुलशन, संजीव, इरफान, रोहित सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। - Dhaulpur News