दादरी: FNG सर्विस रोड से पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर को किया गिरफ्तार, बरामद हुई 1 मोटरसाइकिल, 2 मोबाइल व अवैध चाकू
नोएडा के सेक्टर-63 थाना पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से चोरी की एक मोटरसाइकिल, दो लूटे हुए मोबाइल व चाकू बरामद किया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से हिमांशु के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त लंबे समय से जनपद से वाहनों को चुरा कर बाहर के राज्यों में बेच रहा था।