दादरी: जिले से 14 वर्षीय किशोरी को एटा ले जाकर किया गया दुष्कर्म, किशोरी हुई गर्भवती
गौतम बुद्ध नगर से 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी का अपहरण कर उसे एटा ले जाकर दुष्कर्म की घटना कारित करने का मामला सामने आया है। वहीं 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के गर्भवती होने के बाद घटना का मालूम चला। पीड़ित परिजनों ने स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए कोर्ट की शरण ली, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस में घटना की जांच शुरू कर दी है।