दादरी: 130 मीटर सर्विस रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस की स्कूटी सवार बदमाश से हुई मुठभेड़, गोली लगने से बदमाश हुआ घायल
ग्रेटर नोएडा में स्थित 130 मी सर्विस रोड पर गुरुवार देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस और स्कूटी सवार बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली से एक शातिर गैंगस्टर घायल हो गया। पुलिस को मौके से चोरी की एक स्कूटी व एक अवैध तमंचा बरामद हुआ है। घायल बदमाश की पहचान मूल रूप से विनय के रूप में हुई है। घायल बदमाश को जिला अस्पताल मैं भर्ती कराया गया है।