दादरी: सेक्टर-8 में स्थित एक निजी कंपनी में 32 वर्षीय युवक ने पंखे से फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
नोएडा के सेक्टर-8 में स्थित निजी कंपनी में 32 वर्षीय युवक ने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मूल रूप से 32 वर्षीय उगन के रूप में हुई है। अभी तक युवक द्वारा आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।