दादरी: महामाया फ्लाईओवर से ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाले मार्ग पर लगा भीषण जाम, सैकड़ों वाहन चालक जाम में फंसे
नोएडा के महामाया फ्लाईओवर से ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाली मार्ग पर गुरुवार रात में अचानक वाहनों का दबाव बढ़ जाने के कारण भीषण जाम की स्थिति बन गई। इस भीषण जाम में जहां सैकड़ों की संख्या में वाहन चालक फंसे रहे, वहीं वाहनों की कई किलोमीटर तक लंबी कतारें लग गयीं। मौके पर पहुंचे ट्रैफिक पुलिस कर्मी कड़ी मशक्कत से जाम खुलवाने में जुट गए।