दादरी: सेक्टर-49 क्षेत्र में लिखित शिकायत लेकर पहुंची महिला के साथ पुलिसकर्मियों ने की अभद्रता, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
नोएडा के सेक्टर-49 क्षेत्र में लिखित शिकायत लेकर पहुंची महिला के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा अभद्रता करने का मामला सामने आया है। वहीं पुलिसकर्मियों द्वारा अभद्रता करते हुए वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़िता ने स्थानीय पुलिस कर्मियों पर धक्का मुक्की करने का गंभीर आरोप लगाते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है।