चरखारी: गौरहारी गांव में बाबा ब्रह्मदेव क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में अंडवारा ने खरेला को 5 विकेट से हराया
रविवार समय तकरीबन 4 बजे चरखारी के गौरहारी में बाबा ब्रह्मदेव क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच अण्डवारा और खरेला के बीच खेला गया। खरेला की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर 8 विकेट पर 131 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी अण्डवारा की टीम ने 13 वें ओवर में ही मैच जीत लिया। मैंन ऑफ द मैच एवं मेन ऑफ द सीरीज नदीम को दिया गया।