चरखारी: चरखारी कस्बे में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक ने किया विशेष निरीक्षण
चरखारी कस्बे में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए एएसपी वंदना सिंह ने आज शनिवार समय करीब 4 बजे विशेष निरीक्षण किया। विशेष रूप से PRV वाहनों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। एएसपी ने PRV वाहनों की प्रतिक्रिया समय और कार्यकुशलता का मूल्यांकन किया।उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।